समय की कीमत

- दोस्तों समय कितनी कीमती हैं | अगर आपको पूछा जाये "क्या आप बता सकते हो की आपकी समय की क्या कीमत हैं" तो आप क्या जवाव दोगे | सोच में पड़ गए ना और कुछ लोगों के दिमाग खाली भी हो गया होगा जैसे मेरा हुआ हैं | वैसे आम तौर पर हम सभी इस सवाल के जवाव में बता देते हैं "समय बहत कीमती हैं" | लेकिन जैसे कोई काम करने की बारी आती हैं फिर हम अपना बयाँन बदल देते हैं और कहने लगते हैं कि- "समय बिल्कुल नहीं हैं", बाद मैं कर लेंगे, ऐसा कौनसा आग लगी हुई हैं | ऐसा क्यूँ होता हैं, क्या अपने कभी सोचा हैं ? यह सोचने भी समय नहीं हैं, हैं ना | आज मैं आपको बताने कि कोशिश करूँगा की समय कितनी कीमती हैं |
- समय भले ही बेसुमार कीमती हीरे मोती से भी तुलना नहीं किया जा सकता हैं, समय कितनी कीमती हैं इसका बयाँ शब्दों में नहीं किया जा सकता हैं परन्तु हम सभी के लिए समय एक समान कीमती नहीं हैं | क्यूँ सोच में पड़ गए ना ? हाँ आपने सही पढ़ा समय हम सभी के लिए समान कीमती नहीं हैं, अगर ऐसा होता तो हम सभी एक समान वेतन होता, सभी समान अमीर या गरीब होते | एक कंपनी के CEO की समय की कीमत उसी कंपनी के अन्य सदस्य से ज्यादा होता हैं इसीलिए तो उनको कंपनी के मालिक ज्यादा वेतन देते हैं | ज्यादा वेतन इसलिए नहीं की वह CEO ज अन्य सदस्य से ज्यादा काम करके देते हैं, बल्कि इसलिए हैं कि उनकी समय की कीमत ज्यादा हैं | मतलब वह अपना बहुमूल्य समय उस कंपनी को देते हैं | ऐसा क्यूँ होता हैं की CEO की समय की मूल्य अन्य कर्मचारी से ज्यादा हैं ? ऐसा इसलिए हैं कि- उन्होंने अपने ऊपर कार्य किया है, स्वय: को इस काबिल बनाने के लिए समय को सदउपयोग किया हैं, और आज भी इस काबिल बने रहने के लिए निरंतर प्रयास कर रहें हैं , जिस दिन वह ऐसा करना बंद कर देंगे उसी दिन के बाद से कभी भी उनका जगह कोई अन्य व्यक्ति ले लेगा | एक पान बेचने वाला व्यक्ति हर एक मिनट एक पान भी अगर बेच देता हैं तो वह एक घंटे में 60 पान बेच पायेगा, जिसमें औसत उसे 180 रूपया तक का लाभ हो सकता हैं, जिसका यह मतलब हैं की उनका एक घंटे की कीमत 180 रु. तक हैं | मैं ऐसा इसलिए कह रहां हूँ क्यूंकि अगर उसी पान वाला को अगर कोई कंपनी घंटे का 200 रु. वेतन पर रखने का वादा करें तो वह व्यक्ति मान जाने की संवाभना काफ़ी ज्यादा हैं | सीधे कहें तो उस पान वाला का एक घंटे का कीमत रु-180 के आस-पास हैं | यह कीमत किसने तय किया ? कभी समय मिलने पर सोच लेना | शायद ही इस संसार में हम किसी और दूसरी चीजों को बर्बाद करते होंगे जितना की हम समय को करते हैं | जिसकी आप कल्पना भी कभी नहीं किये होंगे | बेकार में ब्याय/बर्बाद किये गए समय की कोई मूल्य नहीं होता हैं | To be Continue..............
That’s true jus ❤ it..
N waiting 4ur nxt blog….